हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का ‘क्लीन’ अभियान लगातार जारी है। क्राइम ब्रांच ने सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास शिवालय रोड इलाके में एक फॉरच्यूनर गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा है। गाड़ी की तलाशी लेने पर जो मिला, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। युवक के पास से MD ड्रग्स और डिजिटल तौल मशीन बरामद हुई है। इसी तरह हीरानगर थाना पुलिस ने एक शातिर तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान छुपाकर शहर में नशे का कारोबार चला रहा था।

फॉरच्यूनर गाड़ी से 11.12 ग्राम MD ड्रग्स और डिजिटल तौल

क्राइम ब्रांच की टीम शहर में संदिग्धों की तलाश कर रही थी, तभी सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक फॉरच्यूनर गाड़ी में बैठा दिखा। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया, जिसके बाद तलाशी में उसके पास से 11.12 ग्राम MD ड्रग्स और डिजिटल तौल मशीन मिली। आरोपी की पहचान मुसाखेड़ी निवासी नंदकिशोर वोरा उर्फ वंश के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह कॉस्मेटिक शॉप में काम करता और अवैध लाभ कमाने के लिए नशे का धंधा कर रहा था।

ओबीसी 27% आरक्षण मामले की सुनवाई टलीः सरकार से नियुक्त दो अधिवक्ताओं को केस से किया अलग,

एनडीपीएस एक्ट के तहत 25 बड़े केस दर्ज

क्राइम ब्रांच के लिए यह साल की एक बड़ी सफलता है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो 1 जनवरी 2026 से अब तक क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 25 बड़े केस दर्ज किए हैं, जिसमें 39 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस अब आरोपी वंश से पूछताछ कर उसके सप्लायर और ग्राहकों के नेटवर्क को खंगाल रही है।

8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

हीरानगर पुलिस की टीम गश्त पर थी, तभी आईटीआई मैदान के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

आरोपी के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज

पूछताछ में आरोपी की पहचान लक्की उर्फ लखन निवासी अर्जुन सिंह गौहर नगर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे साफ है कि वह एक शातिर अपराधी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाता था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी

निगम के गार्डन और जिम में मटन पार्टी ! पार्षद फौजिया शेख के समर्थकों पर आरोप, वायरल वीडियो से

राजेश कुमार त्रिपाठी (डीसीपी, क्राइम ब्रांच)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m