चंडीगढ़. राघव चड्ढा समेत सात सांसदों का भाजपा प्रवेश ने देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है. पहले राघव चड्ढा और हरभजन सिंह के घरों की दीवारों में अभद्र टिप्पणी लिखीं गई और गद्दार कहा गया अब इसके बाद संदीप पाठक के घर में भी ऐसे ही भद्दी टिप्पणी लिखने की खबर समाने आई है.
आप को छोड़ कर भाजपा जाने वाले इन सातों सांसदों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.खबर है कि संदीप पाठक के गृह ग्राम में आप कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनके घर की दीवारों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां लिखीं.
सबसे ज्यादा चर्चा में रहा तंज— “जिसे समझा ‘थिंक टैंक’, वो निकला ‘सेप्टिक टैंक’” —जिसे लेकर सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है। इसके अलावा दीवारों पर ‘गद्दार’ जैसे शब्द लिखकर कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जाहिर किया. इसी तरह हरभजन के घर के बाहर भी कुछ दिनों पहले आप के कार्यकताओं ने जम कर हंगामा किया था, जिसके बाद वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका था.

इस पूरे सियासी बदलाव में आम आदमी पार्टी अपने पक्ष को अब मजबूत करने केलिए जोर मारती नजर आ रही है, जिससे चुनाव में इसका असर कम किया जा सके. आपको बता दें कि पंजाब में हर संसद और विधायक पर नजर रखी गई है, जो आम आदमी पार्टी के लिए आगे चल कर कोई खतरा खड़े कर सकता है.
- IPS Transfer: BSF की कमान संभालेंगे राजस्थान के ये दो दिग्गज IPS, बिश्नोई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- गुवाहाटी में रायपुर पुलिस की टीम हिरासत में, जानिए क्या है पूरा मामला…
- Ajmer में कलेजा चीर देने वाली घटना: कुत्तों के हमले में घायल मासूम ने तोड़ा दम, पेट में गहरे घाव देख डॉक्टरों की भी कांप गई रूह
- ’40 वर्षों से बहनों का अधिकार अटका था…’, काशी में गरजे PM मोदी, कहा- ये जानते हैं कि अगर बेटियां ऊपर आ गई तो इनका नियंत्रण खत्म हो जाएगा
- CGBSE Board Result 2026: कल घोषित होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे, यहां देखें सकते हैं अपना रिजल्ट
