कुंदन कुमार, पटना। बिहार के भागलपुर में एनकाउंटर को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। दरअसल भागलपुर पुलिस ने कल मंगलवार (28 अप्रैल) को नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रामधनी यादव को 12 घंटे के अंदर एनकाउंटर में मार गिराया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपराध के खिलाफ सख्त और साफ संदेश भी देने का काम किया है। एनकाउंटर में मुख्य आरोपी रामधनी यादव की मौत पर अब सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से आरोप और प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है।
मांझी बोले- तेजस्वी गैंग की क्या हैसियत
दरअसल भागलपुर में हुए एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “सम्राट” की पराक्रमी सेना के सामने तो सिकंदर महान ने घुटने टेक दिए थें। तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत। खैर अब तो मैं यही कहूंगा, ये नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा। वेल डन भागलपुर पुलिस। मांझी का यह पोस्ट तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला है, जो इस घटना को लेकर बिहार सरकार पर लगातार हमलावर थे।
एनडीए नेताओं का करीबी है रामधनी यादव- तेजस्वी
मांझी ने आरोपी के ‘यादव’ जाती को तेजस्वी के जाती से जोड़ते हुए रामधनी यादव को तेजस्वी के गैंग का सदस्य बताया, जिसपर अब तेजस्वी ने पलटवार करते हुए मांझी को तगड़ा जवाब दिया है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए यह दावा किया कि एनकाउंटर में मारे गए रामधनी यादव का बीजेपी और एनडीए नेताओं का करीबी है।
तेजस्वी ने एक्स पर लिखा- भागलपुर में सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में” से प्रेरित सुशासनी अपराधी, बीजेपी संरक्षित गुंडा व एनडीए नेता रामधनी यादव है। यह अपराधी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों का नजदीकी है। जंगलराज का बेसुरा राग अलपाने वाले लोग अब हत्यारे एनडीए नेता के बारे में क्या कहेंगे?
हालांकि तेजस्वी ने जो तस्वीरें शेयर की है वह एनकाउंटर में मारे गए रामधनी यादव की हैं या नहीं? इस बात की पुष्टी लल्लूराम डॉट कॉम नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Bhagalpur Encounter: सरकारी अफसर के मुख्य हत्यारे का खात्मा होने के बाद CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

