Home Guard Volunteer Recruitment. उत्तराखण्ड में होमगार्ड्स स्वयं सेवक की भर्ती (Home Guard Volunteer Recruitment) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है. 13 जनपदों के लिए कुल 920 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं. जिसमें 567 पद अनारक्षित हैं. एससी के लिए 48, ओबीसी के लिए 137, एसटी के लिए 81, ईडब्लूएस के लिए 87 पद आरक्षित किए गए हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां-

विज्ञापन जारी होने की तिथि 30.04.2026
विज्ञापन अखबार/ समाचार पत्रों में प्रकाशन की तिथि 01.05.2026
आवेदन प्राप्त किए जाने की अन्तिम तिथि 22.05.2026
प्राप्त आवेदनों की छानबीन (Scrutiny) की तिथि 23.05.2026 से 04.06.2026
भर्ती प्रारम/शारीरिक मापतोल प्रारम्भ किए जाने की तिथि 06.06.2026

इसे भी पढ़ें : बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां होगी 700 से 800 रिक्त पदों पर भर्ती, जानें आयु सीमा और योग्यता

उक्त भर्ती के सफलतापूर्वक सम्पादन के लिए निम्नानुत्तार आदेश भी जारी किया गया है. जिसके मुताबिक-

  • होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती को नियमानुसार किसी भी प्रकार की अनियमितता के बिना पूर्ण निश्पक्षता और पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ सम्पादित कराई जाएगी. जिसमें जीरो टॉलरेन्स की नीति रहेगी.
  • रिक्ति से संबंधित प्रथम चरण वाले सभी जनपदों में निर्धारित तिथि को विज्ञापन जारी किया जाएगा.
  • होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित जिला कमाण्डेन्ट, होमगाईड की होगी.
  • होनगाईड स्वयंसेवकों की भर्ती में यदि विभागीय अधिकारी, कार्मिकों, अवैतनिक अधिकारियों और स्वयंसेवकों के सगे सम्बन्धी सम्मिलित हो रहे हरें तो उनकी ड्यूटी भर्ती प्रक्रिया में न लगाई जाए.
  • शारीरिक मापतोल के लिए निर्धारित तिथिवार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा और छूटे हुए अभ्यर्थियों को अन्तिम दिवस में बुलाया जाएगा.