Chhattisgarh Class 10th Result : महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। 10वीं में तीन छात्रों ने टॉप टेन में पहला स्थान प्राप्त किया है, इनमें संध्या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा शामिल हैं। तीनों को 594 अंक मिले हैं। लल्लूराम डॉट कॉम ने टॉपरों से खास बातचीत की है। पढ़िए टॉपरों ने क्या कहा।
कक्षा 10वीं की टॉपर संध्या नायक एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की छात्रा है। उन्होंने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। संध्या नायक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। संध्या ने बताया, मेरे रिजल्ट से परिवार और टीचर सभी बहुत खुश हैं। लगातार बधाई के लिए फोन भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह डिप्टी कमिश्नर बनना चाहती है। इसके लिए 12वीं के बाद CGPSC की तैयारी करेगी।

रोज दो-तीन घंटे पढ़ाई करती थी संध्या
संध्या ने बताया कि मम्मी हाउस वाइफ है। पापा और दादा किसानी करते हैं। वह रोज दो-तीन घंटे पढ़ाई करती थी। साथ ही घर के काम में मां का हाथ भी बटाती थी। उन्होंने बताया कि उनकी रुचि मैथ्स में है और वह आगे मैथ्स लेकर पढ़ाई करेगी।
सुनिए संध्या नायक ने क्या कहा –

डॉक्टर बनना चाहती है परीरानी प्रधान
महासमुंद जिले के बलौदा गांव की परीरानी प्रधान ने 99 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। परी रानी डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। बता दें कि परीरानी के पिता सुशील प्रधान ट्रैक्टर पार्ट्स के दुकान चलाते हैं। उनके इस सफलता पर परिवार के लोगों और शिक्षकों ने खुशी जताई है।

सोशल मीडियो से बनाई थी दूरी : रिया केशरवानी
छात्रा रिया केशरवानी ने कक्षा 10वीं में प्रदेश की प्रावीण्य सूची के टॉप-10 में दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करते हुए रिया ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि वह रोज सुबह 2 घंटे पढ़ाई करती थी। शाम को दोहराव और अभ्यास करती थी। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी थी।

रिया ने बताया कि वह पहली से 10वीं तक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। रिजल्ट आने के समय पूरा परिवार फेसबुक लाइव से जुड़ा था। जैसे ही रिया का नाम टॉपर्स सूची में आया, घर में खुशी का माहौल बन गया। उन्होंने बताया कि वह 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने का लक्ष्य रखा था। अब उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए बायोलॉजी विषय चुना है। उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। बता दें कि रिया के पिता प्रकाश सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों में बेहतर करने की कोशिश की गई। मेहनत और अनुशासन से रिया ने यह सफलता पाई।

नियमित पढ़ाई और अनुशासन से मिली सफलता : नंदिता देवांगन
10वीं की परीक्षा में सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल मुंगेली की नंदिता देवांगन ने टॉप टेन में द्वितीय स्थान प्राप्त की है। उन्होंने 600 में से 593 अंक हासिल कर 98.83 प्रतिशत के साथ जिले का मान बढ़ाया है। रिजल्ट आने के बाद परिवार और स्कूल स्टॉफ में खुशी का माहौल है। छात्रा ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुओं को दिया है। उन्होंने नियमित पढ़ाई और अनुशासन को सफलता का राज बताया है। भविष्य में उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। नंदिता देवांगन राजकुमार देवांगन एवं गीता देवांगन की बेटी है।
रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
CGBSE class 10 result : स्टूडेंट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CGBSE Class 10 Result 2026 या CGBSE Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड एंटर करें।
- आपकी मार्कशीट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल पर CG12 के साथ अपना रोल नंबर टाइप करें और 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए CG10 के साथ अपना रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें.
इन वेबसाइट से देख सकते हैं रिजल्ट

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

