कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। कहावत है—जितना छोटा चुनाव, उतना ज्यादा मुश्किल। लेकिन फरीदाबाद के यादव परिवार ने यह कहावत गलत साबित कर दी। मार्च 2025 में एक ही परिवार के तीन सदस्य—दीपक यादव (वार्ड 42), उनकी पत्नी रशिम यादव (वार्ड 43) और चचेरे भाई पवन यादव (वार्ड 40)—ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ‘वायुयान’ चिन्ह पर चुनाव लड़ा और तीनों जीत हासिल की। यह जीत उस समय प्रदेशभर में सुर्खियां बटोर चुकी थी।
अब यह परिवार एक बार फिर चर्चा में है। दीपक यादव ने पत्नी रशिम और भाई पवन के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। पंचकुला स्थित पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में तीनों ने सदस्यता ग्रहण की।

दीपक यादव ने कहा, “हम मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। अपने क्षेत्र का विकास हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगा।” यह शामिल होने की घटना हरियाणा में भाजपा की पकड़ मजबूत करने का संकेत दे रही है।
- बिहार कैबिनेट मीटिंग: पुलिस भर्ती और भारी-भरकम बिजली सब्सिडी समेत 63 एजेंडों पर लगी मुहर
- कुमाऊं मंडल में वन विकास निगम कार्यालय की होगी स्थापना, सीएम धामी ने की घोषणा
- राउरकेला : भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
- अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई मौत, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल
- बूंदी में बच्चों का सत्याग्रह: एसडीएम दफ्तर के बाहर लगे नारे- हमें मास्टर दो, झुका प्रशासन, 6 शिक्षक ड्यूटी से मुक्त
