सतीश दुबे, डबरा। ग्वालियर जिले के अंतर्गत आने वाले डबरा के भितरवार कृषि उपज मंडी में हंगामा मच गया। अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का गुस्सा इतना भड़क गया कि उन्होंने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार हरनाम सिंह के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।
यह भी पढ़े: बड़वानी में सीवरेज-पानी लाइन लीक: गंदे पानी को लेकर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा, धरने पर बैठे पार्षद
बताया जा रहा है कि भितरवार कृषि उपज मंडी में तुलाई की अनियमितता को लेकर कुछ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार हरनाम सिंह किसानों से बात करने वहां पहुंचे थे। लेकिन अन्नदाताओं के साथ हुई उनकी जमी नहीं और किसान भड़क गए। जिसके बाद किसानों ने नायब तहसीलदार पर हमला बोल दिया। स्थिति बिगड़ता देख तहसीलदार वहां से निकल गए। मारपीट में नायब तहसीलदार को मुंह में चोट आई है।
यह भी पढ़े: DAV स्कूल में आग का तांडव: कंप्यूटर लैब जलकर राख, सुरक्षा के इंतजाम में दिखी चूक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मंडी परिसर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने 4 किसानों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

