दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील फिल्म प्रदर्शित होने लगी। जिसके बाद आनन फानन में सुनवाई को बंद करना पड़ा। यह घटना तब हुई जब मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की अध्यक्षता में ऑनलाइन सुनवाई चल रही थी। फिल्म के साथ ही सुनवाई के दौरान परेशान करने वाला संगीत भी बजाया गया।
जिसके अकाउंट से प्रदर्शित हुई फिल्म उसका पता चला
लाइव लॉ के मुताबिक, अदालत की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सत्र में प्रवेश प्राप्त कर लिया और ठीक सुनवाई के समय अश्लील कंटेन्ट को स्क्रीन-शेयर करना शुरू कर दिया। अदालत के अधिकारियों ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए सुनवाई रोकी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की लिंक को निष्क्रिय कर दिया। अभी तक पता चला है कि अश्लील सामग्री याचिकाकर्ताओं श्रीधर सरनोबत और शितिजीत सिंह के अकाउंट से प्रसारित की गई हो सकती है।
दिल्ली पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हाई कोर्ट प्रशासन ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) इकाई में दर्ज कराई है, जो मामले की जांच कर रहा है। IFSO इकाई एक विशेष साइबर अपराध विभाग है जो ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों सहित जटिल डिजिटल अपराधों को संभालती है।
अकाउंट हैक करने का शक
अभी तक की पूछताछ में याचिकाकर्ता शितिजीत सिंह ने दावा किया कि उनका खाता अमेरिका से हैक किया गया था, और उन्हें जानकारी नहीं थी कि सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो कैसे चलाया गया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने पीठ को सूचित किया कि यह घटना केवल मुख्य न्यायाधीश ही नहीं बल्कि कई अन्य न्यायालय कक्षों में भी घटित हुई है। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने रजिस्ट्रार जनरल को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

