Nepal Airlines: नेपाल में बालेन शाह की सरकार बनने के बाद काठमांडू की तरफ से एक के बाद भारत विरोधी कारनामे शुरू हो गए हैं. भारत के पड़ोसी देश नेपाल की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी नेपाल एयरलाइंस अपनी विवादित ‘हिमाकत’ की वजह से भारतीयों के निशाने पर आ गई है. नेपाल एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसा नक्शा साझा किया, जिसमें भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दिखाया गया था. नेपाल एयरलाइंस के इस नक्शे को जारी करने के बाद भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे यह मैप डिलीट करना पड़ा।

भारतीयों ने बड़ी संख्या में इसका विरोध किया. इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग #BoycottNepalAirlines ट्रेंड करने लगा. जिसके बाद नेपाल एयरलाइंस को पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। भारी विरोध और बहिष्कार की मांग के बीच एयरलाइंस ने चुपचाप उठाया यह कदम.

नेपाली एयरलाइंस की एक पोस्ट ने भारत में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है! अब नेपाल एयरलाइंस ने तो हद पार कर दी है। नेपाल एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट नेटवर्क का एक नक्शा जारी किया है, जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने पर भारतीयों का गुस्सा भड़क उठा.

भारतीयों ने बड़ी संख्या में इसका विरोध किया है, जिसके बाद नेपाल एयरलाइंस को पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। भारी विरोध और बहिष्कार की मांग के बीच एयरलाइंस ने चुपचाप उठाया यह कदम. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक्स पर लिखा, “कोई बता पाएगा कि क्या सोचकर नेपाल एयरलाइंस ने भारत के नक्शे में ऐसा छेड़छाड़ किया है और वो भी जम्मू कश्मीर को लेकर? ये मामूली बात नहीं है, जानबूझकर किया हुआ काम लगता है। इसको चिढ़ाना बोलते हैं।”

दिव्या टंडन नामक यूजर ने लिखा, भारत ने दशकों से नेपाल की अर्थव्यवस्था को जिंदा रखा है। इसमें खुली सीमाएं, लाखों नेपालियों के लिए नौकरियां, भारतीय बंदरगाहों के जरिए व्यापार की सुविधा, ईंधन पाइपलाइनें, बिजली परियोजनाएं, आपदा राहत, बुनियादी ढांचा, स्कॉलशिप के साथ ही सैन्य सहयोग भी है।

दिव्या टंडन की पोस्ट पर जवाब देते हुए प्रभात काफले नामक यूजर ने कहा, “एक नेपाली होने के नाते मैं कहूं कि आप नेपाल की भारत पर निर्भरता को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने में शायद जरूरत से ज्यादा ही आजादी ले रही हैं, जो तार्किक रूप से उस गलत नक्शे जैसा ही जिसकी आप आलोचना कर रही हैं।” कोई भी नेपाली यह नहीं सोचना कि जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है। नेपाली सैनिकों ने इस बात को साबित करने के लिए अपना खून और आंसू बहाएं हैं।

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, भारतीय यूजर्स ने एयरलाइंस को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया. ट्विटर (X) और फेसबुक पर लोगों ने एयरलाइंस की इस हरकत की कड़ी निंदा की और कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. कई यूजर्स ने तो नेपाली एयरलाइंस के बहिष्कार (Boycott) तक की अपील कर दी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m