शब्बीर अहमद, भोपाल। महिला आरक्षण को लेकर देशभर सहित मध्यप्रदेश में बवाल जारी है। महिला आरक्षण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिला आरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में विवाद जारी है।

11वीं में सप्लीमेंट्री आने पर छात्रा ने किया सुसाइडः ITBP में पदस्थ पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली

सीएम और नेता प्रतिपक्ष आमने-सामने

इसी कड़ी में महिला आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आमने-सामने हो गए। सदन में महिला आरक्षण को लेकर दोनों के बीच तीखीं बहस हुई है। बहस के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम डॉ मोहन पर सियासी निशाना साधा है। मामले को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

5 Dead in MP Road Accident: जबलपुर में पति पत्नी की मौत, राजगढ़ में बाराती बस पलटने से 3 मौत, 8 गंभीर,

भाजपा नेताओं से क्या उम्मीद करें?

सोशल मीडिया X पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में हुई तीखी नोकझोंक वाला वीडियो पोस्ट किया है। लिखा- मुख्यमंत्री अपने पुराने स्वभाव को छोड़ नहीं पा रहे हैं। सदन में ऐसी अभद्र भाषा और अमर्यादित रवैया, वो भी प्रदेश के मुखिया होकर, तो फिर बाकी भाजपा नेताओं से क्या उम्मीद करें?

कार शोरूम में तिलक लगाने पर विवादः सहकर्मी ने दी जान से मारने की धमकी, हिंदू संगठनों का भारी हंगामा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m