मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पटवारी संघ अध्यक्ष का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। प्रशासन से नाराज पटवारी संघ अध्यक्ष ने तहसीलदार के सामने नाक रगड़कर विरोध जताया।
मांगों पर कहीं कोई सुनवाई नहीं
दरअसल जिले के पटवारियों ने समय समय पर कलेक्टर से लेकर सभी वरिष्ट अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया किन्तु उनकी मांगों पर कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने से आहत पटवारी संघ के अध्यक्ष चन्द्रभान समारी आज बल्देवगढ़ तहसीलदार के सामने पहले तो अपनी मांगों का पत्र पढ़ते रहे और फिर अचानक जमीन पर नाक रगड़कर विरोध जताते हुए पटवारियों की मांगे पूरी करने की गुहार लगाते नजर आए।
अध्यक्ष और तहसीलदार के बीच बहस भी
इस बीच पटवारी संघ अध्यक्ष और तहसीलदार के बीच बहस भी होती रही। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो चर्चा में बना हुआ है। वहीं इस प्रदर्शन से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर पटवारी संघ को क्यों ऐसा करना पड़ा। शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं/मांगों को निरकारण क्यों नहीं कर रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

