अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले से एक अजीबो गरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक इंटर की छात्रा का रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। परिजनों के मुताबिक छात्रा अपने कमरे से ही सोई हुई थी। लेकिन जब रात के 2:00 बजे परिजनों की अचानक नींद खुली तो देखा की लड़की अपने कमरे से गायब है। आनन- फानन में परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पूरे मामले की जांच में जुट गई। घटना इंद्रपुरी इलाके की है।

घर से कुछ दूरी पर मिले खून के थक्के

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के बड़ीहा गांव के गौरी पासवान की पुत्री काजल कुमारी बीती रात घर में ही सोई थी। अचानक रात के 2:00 बजे जब परिजनों की नींद खुली उन्होंने देखा कि कमरे में लड़की नहीं है। वही घर में ही कुछ दूरी पर खून के थक्के भी दिखाई दिए। ऐसे में हैरान परेशान पिता ने डायल 112 को सूचना दी।

छानबीन में जुटी पुलिस

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डेहरी के एएसपी अखिलेश कुमार झा तथा इंद्रपुरी थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं, मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम घटनास्थल से तमाम साक्ष्य को इकट्ठा किया है, जो जांच में काफी मददगार साबित हो सकता है।

बेटी के साथ अनहोनी की आशंका

गायब लड़की के पिता ने बताया कि, उन्हें शक है की कही बेटी के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो गई हो। उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इधर पूरे मामले पर डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि, प्रथम दृष्ट्या मिसिंग के एंगल पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से बल्ड के सैंपल मिले हैं। फॉरेंसिक टीम तथा डॉग स्क्वाड की मदद ली जा रही है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

ये भी पढ़ें- बिहार में महिला की मौत पर भारी बवाल: गुस्साई भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, VIDEO वायरल