जालंधर. जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने एक बार फिर से नाराजगी व्यक्त की है. कानूनी बिरादरी के सदस्यों के साथ हो रही अप्रिय घटनाओं और पुलिस प्रशासन की कथित निष्क्रियता के विरोध में आज काम बंद दिवस घोषित किया है. इस फैसले के तहत जिले भर के वकील आज कोर्ट में काम करते नहीं नजर आयेंगे. एसोसिएशन का कहना है कि उनके साथ बहुत कुछ गलत हुआ है जिसके बाद कोई भी सही निर्णय सामने नहीं आया है.
जानकारी मिली है कि काम बंद करने का फैसला एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष राम छाबड़ा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. बैठक में वकीलों ने बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कड़ा रुख अपनाने की बात कही.
महाजन मामले को लेकर विरोध
विरोध का मुख्य कारण एडवोकेट मनी महाजन के साथ हुई घटना बताया जा रहा है. सेंट्रल टाउन में उनके खरीदे गए प्लॉट पर निर्माण के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अवैध रूप से बाधा डाली और दबाव बनाने की कोशिश की. आरोपियों ने मनी महाजन और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की.
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर तीन में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके अलावा, एक अन्य वकील रोबिन सेठी को भी साथ देने पर धमकियां मिलने की बात सामने आई है.
वकीलों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
एसोसिएशन का कहना है कि उच्च अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. पुलिस की इस कार्यप्रणाली के खिलाफ वकीलों में भारी आक्रोश है. इसी के चलते सभी वकीलों ने एकजुट होकर आज कामकाज ठप रखने का फैसला लिया है.
- ‘लंबे समय से मामला आगे न बढ़ना चिंताजनक…’, महिला आरक्षण पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
- कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पांडव कुमार और रोशनी के लिए न्याय की गुहार, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से ‘मिस इंडिया छत्तीसगढ़’ अनुष्का सोन ने की मुलाकात, सदन का ऐतिहासिक सत्र सुनने पहुंची थीं विधानसभा…
- ना धुआं, ना प्रदूषण… हरियाणा में दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! जींद–सोनीपत ट्रैक पर बना इतिहास, दुनिया को चौंका गया देश
- Rajasthan News: जनसुनवाई के दौरान BJP विधायक पर हमला, अधिकारी ने आंख के नीचे जड़ा मुक्का

