Dhami Cabinet Meeting: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कुल 18 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। धामी सरकार ने मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 समेत कई नीतिगत बदलावों को स्वीकृति दी है।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- कुंभ में निर्माण कार्यों को लेकर अहम आदेश
- 1 करोड़ तक के कार्य मेलाधिकारी स्तर से होंगे
- 5 करोड़ तक के कार्य गढ़वाल कमिश्नर स्तर से होंगे
- 5 करोड़ से ऊपर के कार्यों को शासन मंजूरी देगा
- मधुमक्खी पालन नीति को कैबिनेट से मंजूरी
- आबकारी में वैट दरें 6 प्रतिशत तक लागू होंगी
- 250 नई बसों को खरीदने की अनुमति दी गई
- 452 मदरसों को लेकर हुआ अहम निर्माण
- 8वीं तक के मदरसों को मान्यता लेनी होगी
- जिले पर जिलाधिकारी से मान्यता मिलेगी
READ MORE: मैं धामी सरकार को चुनौती देता हूं कि… महिला आरक्षण को लेकर गणेश गोदियाल का बड़ा बयान, जानिए क्यों कही अपनी सीट छोड़ने की बात
कैबिनेट बैठक में वन सीमा क्षेत्रों में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नई नीति को मंजूरी दी गई है। जिससे इससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी और मानव-हाथी संघर्ष में कमी आने की संभावना है। इसके अलावा वन सीमा मौन पालन मधुमक्खी आधारित आजीविका एवं मानव-वन्य (Dhami Cabinet Meeting) जीव संघर्ष नियमावली 2026 को भी स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का लाभ अब 21 अशासकीय कॉलेजों तक बढ़ाया गया।
READ MORE: एक्सप्रेस हाइवे तो बना रहे, मगर… देहरादून में ट्रैफिक को लेकर भाजपा पर हरीश रावत का निशाना, जानिए पूर्व सीएम ने क्या कहा?
वन आरक्षी की आयु सीमा बढ़ाकर 25 वर्ष
कैबिनेट में बैठक में वन आरक्षी की आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 25 वर्ष की गई है। कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 52 मदरसों को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक के 452 मदरसों को अब जिला स्तर से मान्यता मिलेगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को अब सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा। उत्तराखंड अल्पसंख्यक अधिनियम 2025 पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

