केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज शाम 4 बजे करनाल पहुँचकर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वह अगले दो दिनों तक अपने संसदीय क्षेत्र में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
लक्ष्य वर्मा, करनाल। केंद्रीय मंत्री और करनाल के सांसद मनोहर लाल खट्टर आज अपने संसदीय क्षेत्र के विशेष प्रवास पर करनाल पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे आज शाम 4 बजे करनाल पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा करना और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना है। कार्यभार संभालने के बाद अपने क्षेत्र में उनकी यह सक्रियता आगामी योजनाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पंचायत भवन में अधिकारियों संग मंथन
करनाल पहुंचने के तुरंत बाद मनोहर लाल खट्टर स्थानीय पंचायत भवन में ज़िला अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस मीटिंग में क्षेत्र में चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा सकते हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

