करनाल। हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल और उनके पुत्र चंद्रमोहन बिश्नोई को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम कश्यप ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि इतने उच्च पद पर बैठकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद अनुचित है और यह राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जाने को तैयार रहती है और रेखा शर्मा का बयान भी इसी मानसिकता को दर्शाता है। इस टिप्पणी से बिश्नोई समुदाय में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
जीतराम कश्यप ने आगे कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के झूठे वादे नहीं चलेंगे। नगर निगम, नगर परिषद, पालिका और जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और जनता बदलाव के लिए कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है और सभी वर्गों को बराबरी का दर्जा दिया जाता है।
- पति निकला कातिल : पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- हरियाणा में बुद्ध पूर्णिमा पर सख्त आदेश, 1 मई को सभी स्कूल रहेंगे बंद—नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
- करनाल दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, 2 दिन में सरपंचों और अधिकारियों के साथ अहम बैठकें
- IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, अभिषेक शर्मा फिर निकले सबसे आगे, पर्पल कैप में ईशान मलिंगा नंबर-1
- बंगाल चुनाव रिजल्टः मतगणना से पहले बीजेपी ने 2 मई को बुलाई बड़ी बैठक, शाह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

