केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल 30 अप्रैल और 1 मई को करनाल के दौरे पर रहेंगे।30 अप्रैल को शाम 5 बजे वह पंचायत भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद 1 मई को सुबह 10 बजे पंचायत भवन में 40 गांवों के सरपंचों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

वहीं, सुबह 11:30 बजे रेड कार्पेट लॉन में 40 गांवों के गणमान्य लोगों के साथ संवाद करेंगे।