01 May 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 01 मई का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये आप राशिफल पढ़कर ही जान सकते हैं.
मेष राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने विवाद सुलझने से राहत मिलेगी और लव लाइफ में भी चीजें बेहतर होंगी। करियर में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नए काम की शुरुआत का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और सेहत सामान्य रहेगी।
वृषभ राशि
आपका दिन सकारात्मक रहेगा। ऑफिस में प्रदर्शन शानदार रहेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सोच-समझकर खर्च करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रिश्तों में खुशी बनी रहेगी।
मिथुन राशि
आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको ऑफिस में खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी बतरनी चाहिए। निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा। मन में थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कर्क राशि
आपका दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन संतुलित रहेगा। रिश्तों में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन समझदारी से सब ठीक हो जाएगा। काम में मेहनत करनी होगी और कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और परिवार के साथ समय बिताएं।
सिंह राशि
आपका दिन अच्छा और अवसरों से भरा रहेगा। नया काम शुरू करने का विचार सफल हो सकता है और धन लाभ के योग हैं। किसी मित्र की मदद मिलेगी। प्यार के मामलों में जल्दबाजी से बचें और खुद को समय दें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि
आपका दिन सावधानी से चलने वाला रहेगा। काम में जल्दबाजी या बड़े फैसले लेने से बचें। कुछ बहस या तनाव हो सकता है, लेकिन अंत में स्थिति संभल जाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और रिश्तों में शांति बनाए रखें।
तुला राशि
आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धन वृद्धि के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। काम में एनर्जी कम महसूस होगी। नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। रिलेशनशिप में थोड़ा ब्रेक लेकर खुद को समझने की जरूरत हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आपका दिन प्रगति की ओर रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का मौका मिल सकता है और नए काम की शुरुआत भी हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। प्यार में ज्यादा उम्मीदें न रखें और धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
धनु राशि
आपका दिन संभलकर चलने वाला रहेगा। पैसों को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। रिश्तों में बहस से बचें और समझदारी से बात करें। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। काम में बड़ा निवेश टालना बेहतर रहेगा।
मकर राशि
आज काम पर फोकस रखने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से आप संभाल लेंगे। रिश्तों में छोटी बातों पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बातचीत बनाए रखें। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कुंभ राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन रिश्ते संभल जाएंगे। कोई नया व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकता है, जिससे खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि
शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आएगा। लव लाइफ में अच्छे मौके मिलेंगे और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम में भी लाभ और नई डील के योग हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

