कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से आज सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में विभागीय सचिव प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। इस दौरान विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं, खनन कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली, अवैध खनन पर नियंत्रण तथा लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी, संबंधित जिला पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज शुक्रवार (1 मई) को दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार के बाद हो रहे लगातार एनकाउंटर को लेकर भी पार्टी अपनी राय रख सकती है।

जदयू कार्यालय में बैठक का आयोजन

जदयू कार्यालय में आज शुक्रवार (1 मई) को दोपहर 1 बजे पार्टी की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में निशांत कुमार प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता और कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति, भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही बैठक में 3 मई से निकलने वाली निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- प्रमिला देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंजन साह के घर की हुई कुर्की-जब्ती, जानें क्या है पूरा मामला?