देहरादून. महिला आरक्षण को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है. पक्ष और विपक्ष के नेता अपने-अपने तर्क देकर एक-दूसरे की खिंचाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सीएम धामी ने विधानसभा में कांग्रेस अध्यक्ष के ज्ञान पर सवाल खड़ा किया था, जिसका गणेश गोदियाल ने जवाब दिया और सीएम धामी को खुले मंच में संवाद करने की चुनौती दे डाली.
इसे भी पढ़ें- ‘विशेष सत्र में अतथ्यपूर्ण प्रस्ताव रखा गया…’, हरीश रावत ने धामी सरकार को घेरा, कहा- महिला आरक्षण को लेकर इससे बड़ा असत्य नहीं हो सकता
गणेश गोदियाल ने कहा, मुख्यमंत्री जी सदन में मेरे ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि विषय महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दे का है. मैं विनम्रता से कहना चाहता हूं, मुद्दों से ध्यान न भटकाएं. यदि आपको मेरे ज्ञान पर संदेह है, तो एक दिन खुले मंच और मीडिया के सामने संवाद कर लेते हैं आप मेरा इंटरव्यू लें, मैं आपका ले लूं. मैं खुद को सर्वज्ञ नहीं मानता, लेकिन मुद्दों पर तथ्य और समझ के साथ बात करने के लिए हमेशा तैयार हूं.
इसे भी पढ़ें- तैयारी पूरी है! केदारनाथ धाम में एकत्र हुआ 1 हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट, निस्तारण करने के लिए धामी सरकार ने उठाया है बड़ा कदम
दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने कहा था कि मैं धामी सरकार को चुनौती देता हूं कि निंदा प्रस्ताव के बजाय यदि सदन में यह प्रस्ताव लाए कि 2027 का विधानसभा चुनाव 33% महिला आरक्षण के साथ कराया जाएगा. हम भी वचन देते हैं कि यदि मेरी सीट भी महिला आरक्षित होती है, तो मैं किसी योग्य महिला कार्यकर्ता का समर्थन करूंगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

