दुनिया के सबसे बड़े घुमक्कड़ों की लिस्ट में टॉप पर है यह देश

दुनिया घूमने का शौक किसे नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैश्विक पर्यटन की दौड़ में कौन सा देश सबसे आगे है?

पर्यटन की दुनिया में जर्मनी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. जर्मनी के नागरिकों ने एक साल में लगभग 21.9 करोड़ अंतरराष्ट्रीय यात्राएं कीं.

इस सूची में दूसरे पायदान पर संयुक्त राज्य अमेरिका का कब्जा है. अमेरिकी नागरिकों ने एक साल में करीब 16.4 करोड़ अंतरराष्ट्रीय यात्राएं कीं.

चीन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है, जिसके नागरिकों ने एक साल में 10.40 करोड़ विदेश यात्राएं की हैं.

चौथे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) का नाम आता है. ब्रिटेन के नागरिकों ने एक साल में लगभग 9.10 करोड़ विदेश यात्राएं की हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, भारतीयों ने एक साल में करीब 3.17 करोड़ विदेश यात्राएं कीं.

देश में मध्यम वर्ग का विस्तार, बढ़ती डिस्पोजेबल इनकम और सस्ती होती हवाई यात्राओं ने भारतीयों को विदेश जाने के लिए प्रेरित किया है.

RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के लिए कितना बड़ा खतरा है मिचेल स्टार्क, आज पहली बार होेंगे आमने- सामने