कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। यमुनानगर के कोर्ट परिसर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ब्लॉक-ए की तीसरी मंजिल पर स्थित चेंबर नंबर 324 में लगे एसी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि एडवोकेट मानीक लूथरा का पूरा चेंबर जलकर राख हो गया, हालांकि समय रहते बाहर निकलने से जनहानि टल गई, लेकिन एक पुलिसकर्मी हल्का झुलस गया।
बताया जा रहा है कि एसी चल रहा था, तभी उसमें से अजीब आवाज आने लगी और कुछ ही सेकंड में धुआं और स्पार्किंग शुरू हो गई। खतरा भांपते हुए एडवोकेट तुरंत बाहर निकल आए, लेकिन इसी दौरान तेज धमाके के साथ आग भड़क गई, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और कोर्ट सिक्योरिटी टीम मौके पर पहुंची और छत पर रखी पानी की टंकी से पाइप के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान कांस्टेबल साहेब सिंह का हाथ हल्का झुलस गया।एसआई महिंद्र पाल के अनुसार, प्राथमिक जांच में एसी ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

आग में केस से जुड़ी अहम फाइलें, फर्नीचर, एलईडी, पंखे, इन्वर्टर और किताबें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं, फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
- खाटूश्यामजी में खूनी खेल: गेस्ट हाउस में घुसकर लाठी-सरियों से हमला, बदमाशों ने कहा- पुलिस को हम बंधी देते हैं
- आपके फोन में अलर्ट आएगा, घंटी बजेगी, लेकिन घबराना नहीं…
- Bargi Cruise Accident: CM डॉ. मोहन का बड़ा एक्शन, क्रूज पायलट समेत 3 की सेवा समाप्त, इन पर बिठाई जांच
- संगरूर में खूनी संघर्ष: विवाद सुलझाने पहुंचे ससुर और साले की दामाद ने गोली मारकर की हत्या
- कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक में महंत ने पूछा – पहली बार प्रदेश कार्यालय कौन आया है? महिला भागीदारी पर जताई चिंता

