हरियाणा के रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। पार्टी ने विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में कई कार्यकर्ताओं को एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया।


जारी निष्कासन पत्र के मुताबिक, इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। सूची में पूर्व चेयरमैन और पार्षद सहित कई स्थानीय चेहरे शामिल हैं, जिससे स्थानीय सियासत में हलचल तेज हो गई है।


बताया जा रहा है कि चुनावी माहौल में पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद संगठन ने सख्त रुख अपनाया। इस कार्रवाई को चुनाव से ठीक पहले “डैमेज कंट्रोल” और अनुशासन संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।


भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तर पर उठाए गए इस कदम के बाद अब बाकी नेताओं में भी हलचल है और आने वाले दिनों में और फैसले होने के संकेत मिल रहे है।