होडल जिला पलवल हरियाणा से दीपक भारद्वाज की रिपोर्ट…
गांव भुलवाना से चमेलीवन धाम तक जाने वाले सड़क मार्ग का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है, जिससे मंदिर पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के विरोध में मंदिर के मुख्य सेवादार घनश्याम वशिष्ठ उर्फ कान्हा भैया शनिवार सुबह 8 बजे से सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा रोक दिया गया है। इस संबंध में सेवादार द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उपायुक्त, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों (एक्सईएन, एसडीओ, जेई) और स्थानीय विधायक से कई बार शिकायत की जा चुकी है। सभी अधिकारियों ने जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
मुख्य सेवादार का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया और कार्य रुकवा दिया। इसके बाद से ही निर्माण पूरी तरह ठप है। उन्होंने बताया कि करीब 4 किलोमीटर लंबी और 18 फुट चौड़ी इस सड़क के निर्माण पर सरकार द्वारा 2 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।

सेवादार के अनुसार, ठेकेदार ने पुरानी सड़क को तोड़ दिया, लेकिन नई सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। इसके चलते हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दौरान श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, जब इस मामले में ठेकेदार से बात की गई तो उसने कथित तौर पर कहा कि वह अपनी मर्जी से ही काम करेगा, चाहे कोई भी शिकायत क्यों न कर ले।
मुख्य सेवादार घनश्याम वशिष्ठ उर्फ कान्हा भैया ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन या ठेकेदार लिखित में यह नहीं देता कि सड़क निर्माण कार्य कब तक पूरा होगा, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा, चाहे इसके लिए उन्हें कितने भी दिन क्यों न बैठना पड़े।
- जादू-टोना के शक में मर्डर : दो भाइयों ने गांव के ही एक युवक को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- पलवल में सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल और 19 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
- TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका : चुनाव में ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने के मामले में याचिका खारिज, SC ने कहा- आप ऐसे आरोप नहीं लगा सकते
- किसानों से ‘ट्रैक्टर ठगी’ करने वाला शातिर गिरफ्तार: ज्यादा किराए का लालच देकर हड़प लेता था वाहन, मोबाइल और ठिकाने बदल दे रहा था चकमा
- Ambala News: गौ-तस्करों की गोलीबारी में बाइक सवार युवक की मौत, बेगुनाह को समझ बैठे थे पुलिसकर्मी

