पलवल (हरियाणा), दीपक भारद्वाज. जिला पलवल में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ होडल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध देशी पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ होडल की टीम को 1 मई 2026 को एक विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर कार्रवाई
सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि निरोत्तम पुत्र जगदीश, निवासी भिडूकी (थाना हसनपुर) एक पिकअप गाड़ी (HR-73 B-0780) में अवैध हथियार लेकर कामरगढ़ी से होडल की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गढ़ी पट्टी से ढबचिक-होडल रोड पर नाकाबंदी कर दी।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गाड़ी को रोककर चालक निरोत्तम को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक डिब्बी में 19 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका।

कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना होडल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद हथियार और गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में ऐसे नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
- एक मुश्त 993 रुपयों की वृद्धि… गैस सिलेंडर के बढ़े दाम पर मायावती ने सरकार को दे डाली सलाह, जानिए ऐसा क्या कहा?
- मौत या हत्या की साजिश? छोटे भाई के खेत में मिला बड़े भाई का शव, जताई जा रही ये आशंका
- CG Breaking News : IED Blast में DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, IG ने की पुष्टि
- सोनीपत में फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़: जीएनएम पास युवक चला रहा था मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बिना डॉक्टर भर्ती थे मरीज
- चोरी के ऑटो से ढोई जा रही थी अंग्रेजी शराब, बिहटा पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को दबोचा, दो गिरफ्तार
