जालंधर. जालंधर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. जहां ममता का बेहद क्रूर रूप सामने आया है. एक नन्हे नवजात को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया. जब लोगों ने उसे देखा तो वह दम तोड़ चूक था और उसके शरीर में कीड़े रेंग रहे थे. जालंधर के खुरला किंगरा स्थित पंजाबी बाग इलाके की यह घटना है जिसके सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया.
मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.जानकारी के अनुसार, कूड़ा उठाने आई एक महिला ने सबसे पहले नवजात का शव देखा। उसने बताया कि बच्चे का शव कूड़े के ढेर पर पड़ा था और उस पर कीड़े रेंग रहे थे. यह देखते ही महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.

सूचना मिलते ही थाना नंबर 6 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि नवजात की उम्र करीब 2 से 3 दिन के बीच लग रही है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
- बालाघाट में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल: शख्स ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, मचा हंगामा
- भिवानी के वार्ड 27 में जल संकट गहराया, 6 दिन से सूखे नल; अवैध पाइपलाइन कटाई के आरोप
- मुख्यमंत्री साय के स्पष्ट निर्देश, ‘वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः करें पालन’
- डोनाल्ड ट्रंप ने EU को दिया एक और झटका, जर्मनी से 5,000 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका ; ट्रंप का ऐलान
- BPSC की बड़ी कार्रवाई, AEDO परीक्षा में धांधली पर बायोमैट्रिक एजेंसी ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त

