देहरादून. सूबे की सियासत में सियासी बवाल मचा हुआ है. भाजपा के विधायक अरविंद पांडे ने सीएम धामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसे लेकर उन्होंने पीएम मोदी और पार्टी आलाकमान से शिकायत की है. उनका लेटर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. अब इस लेटर को लेकर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आऱोपों की जांच कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- Hemkund Sahib Yatra 2026 : यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने संभाला मोर्चा

गणेश गोदियाल ने कहा, भाजपा विधायक अरविन्द पांडेय जी द्वारा मुख्यमंत्री पर पत्र के माध्यम से लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं. उत्तराखंड के इतिहास में शायद ही किसी मुख्यमंत्री पर इतने गंभीर आरोप लगे हों. ऐसे में सरकार की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए इन आरोपों की सच्चाई सामने आना आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें- मंत्रिमंडल का फैसला अधूरा… हरीश रावत बोले- हमारे राज्य को बाहरी ठेकेदारों के लिए पैराडाइज ना बनाएं

आगे गणेश गोदियाल ने कहा, मैं मांग करता हूं कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए और जांच न्यायिक निगरानी में कराई जाए. इतने गंभीर आरोपों पर चुप नहीं रहा जा सकता, पारदर्शी जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है.