Dharm Desk – कुछ राशियों के लिए आज के दिन से बेहद खास शुरुआत होने जा रही है, क्योंकि साहस, पराक्रम और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह शनिवार को सुबह उदित हो चुके हैं. करीब 182 दिनों तक अस्त रहने के बाद मंगल के उदय होने से इसे बड़े बदलाव की और संकेत माना जा रहा है. ज्योतिष मान्यता के अनुसार जब कोई ग्रह लंबे समय तक अस्त अवस्था में रहता है, तो उसका प्रभाव कमजोर हो जाता है. जीवन में रुकावटें, थकावट और मानसिक असंतुलन जैसी स्थितियां बनती है.

लेकिन अब मंगल के उदय होते ही यह स्थिति बदलने वाली है. आज सुबह 4:30 बजे मंगल का दहन समाप्त हुआ. मेष, वृश्चिक और तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. मंगल के प्रभाव से जहां रुके हुए कार्यों में गति आने लगी है, वहीं साहस और निर्णय क्षमता भी मजबूत होने लगी है. यह परिवर्तन केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगल का उदय होना जीवन में संघर्षों पर विजय और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.
मेष राशि
मंगल के उदय से मेष राशि वालों के जीवन में जबरदस्त ऊर्जा का संचार होगा. रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और लंबे समय से अटकी योजनाएं अब पूरी होने लगेंगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. स्वास्थ्य में सुधार के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, जिससे जीवन में स्थिरता आएगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का उदय करियर में प्रगति लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे सम्मान और पहचान बढ़ेगी. प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. यह समय आपके लिए सफलता और स्थिरता का संकेत दे रहा है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घर का माहौल खुशहाल रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी और जीवन में संतुलन महसूस होगा, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए मंगल का उदय बेहद शुभ संकेत दे रहा है. पुराने विवादों से राहत मिलेगी और मानसिक शांति बनी रहेगी. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर पाएंगे. शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. निवेश और आर्थिक मामलों में भी लाभ के योग बन रहे हैं.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय राहत और सफलता लेकर आएगा. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे नए कार्यों में सफलता मिलेगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में सुधार होगा. छोटी यात्राएं नए अवसर और लाभ लेकर आ सकती हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

