कलायत से सूबे सिंह मोर की रिपोर्ट…

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत 2180 के प्रांगण में आज डा रामगोपाल शर्मा प्रधानाचार्य जी की अध्यक्षता में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वित्त वर्ष 2024 25 के अनुसूचित जाति की कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं की 27 छात्राओ को सरकार द्वारा साइकिल प्रदान किए गए जो विद्यालय से 2.5 किलोमीटर दूरी पार करके दूर दराज गांवों से स्कूल आते हैं उन सभी बच्चों को सरकार की योजना अनुसार हर वर्ष साइकिल प्रदान किए जाते हैं ।

यह अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि गरीब बच्चों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है जिसमें बच्चों को मिड डे मील किताब दूध खेल सुविधाएं व बस पास सुविधा प्रदान की जाती हैं । इसलिए उन्होंने बच्चों के अविभावको से अपील की कि वह अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में प्रवेश करवा कर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं । वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवा सकते हैं सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में बहुत सुविधा प्रदान की जाती है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास के योगदान प्रदान करती हैं ।

इसके साथ उन्होंने आस पास के ग्रामीण व शहर वासियों से अपील की सरकार द्वारा जनगणना 2027 में यदि कोई प्रगणक व पर्यवेक्षक आपके घर आता है तो उसका सहयोग करें क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण कार्य है जो देश की नीति निर्माण व अन्य सुविधाएं में सरकार की मदद करता है । इस अवसर पर सुनील चहल गुरनाम सिंह प्रवक्ता राजनीति विज्ञान विश्व प्रताप राणा कपिल देव शास्त्री धीर सिंह निर्मला मंजू सीमा रीना संदीप मोर सहित सर्व स्टाफ सदस्यगण उपस्थित रहे।