धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री Captain Ajay Singh Yadav ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता, छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।
गैस सिलेंडर महंगा, व्यापारियों पर बढ़ा बोझ
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब करीब ₹3,071.50 तक पहुंच गया है, जिससे होटल, ढाबा, रेस्तरां और चाय विक्रेताओं पर सीधा असर पड़ रहा है।
छोटे सिलेंडर भी हुए महंगे
उन्होंने बताया कि 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी ₹261 की बढ़ोतरी हुई है। पहले यह करीब ₹549 में मिलता था, जो अब बढ़कर लगभग ₹810.50 हो गया है। इससे गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
महंगाई से हर वर्ग प्रभावित
पूर्व मंत्री ने कहा कि महंगाई अब बेकाबू होती जा रही है। गैस के बढ़ते दामों का असर आम आदमी की रसोई से लेकर छोटे-बड़े व्यापार तक साफ दिखाई देगा, जिससे खाने-पीने की वस्तुएं और महंगी हो जाएंगी।
सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि Rahul Gandhi पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ेगी, और अब वही देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

पेट्रोल-डीजल महंगे होने की आशंका
कैप्टन अजय ने आशंका जताई कि गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे परिवहन खर्च बढ़ेगा और हर वस्तु महंगी होगी।
सरकार से राहत की मांग
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत कटौती की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।
- ‘डीके शिवकुमार के सीएम बनने की इच्छा लाजमी’, कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर बोले सिद्धारमैया सरकार के मंत्री
- एडीसी ने ली जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज करने के दिए निर्देश
- रायपुर में NEET UG 2026 की तैयारियां पूरी, 3 मई को 26 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
- पूंडरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- CSK vs MI IPL 2026: मुंबई ने चेन्नई को दिया 160 रन का लक्ष्य, नमन धीर ने जड़ा अर्धशतक, अंशुल कंबोज ने झटके 3 विकेट
