शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गर्मी के प्रकोप के बीच तेज हवाओं ने एक मजदूर की जान ले ली। शनिचरा बाजार इलाके में डॉक्टर बिंद्रा अस्पताल के पास बन रहे निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर रखी करीब 5 हजार लीटर की पानी की टंकी अचानक तेज हवाओं के चलते नीचे आ गिरी और नीचे बैठे मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भयावह था कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पातालेश्वर क्षेत्र का निवासी था। घटना के बाद परिजनों ने मौके पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और ठेकेदार पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही कुंडीपुरा थाना और धर्मटेकड़ी चौक की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

