मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं और मांगों पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के विषय में गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है.
इसे भी पढ़ें : श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ CM धामी ने आध्यात्मिक वातावरण का किया अनुभव, कहा- अनुश्रवण मनुष्य की बुद्धि और…
बैठक में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भारत सरकार से भी अनुरोध किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के उपरांत संगठन के प्रतिनिधियों ने हड़ताल को स्थगित किए जाने पर सहमति व्यक्त की.
इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के सचिव चन्द्रेश कुमार और विभागीय निदेशक बी.एल. राणा भी उपस्थित रहे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

