Women’s T20 World Cup 2026: 12 जून 2026 से शुरू होने वाले विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी। इससे पहले बीसीसीआई मुख्यालय में चयन समिति की अहम बैठक आयोजित की गई।

भारतीय महिला टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना को दी गई है। टीम अपना अभियान 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी, जो बर्मिंघम में खेला जाएगा।

12 टीमों के बीच होगा खिताब का मुकाबला

इस टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप (ग्रुप ए और ग्रुप बी) में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान दोनों को ग्रुप ए में रखा गया है। टूर्नामेंट में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 5 जुलाई को आयोजित होगा। मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स के पास है।

ग्रुप ए में भारत का मुकाबला इन टीमों से

भारत के साथ ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स शामिल हैं।

भारतीय महिला टीम (15 सदस्यीय स्क्वॉड)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

भारत का पूरा शेड्यूल

14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान
17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड्स
21 जून: भारत बनाम साउथ अफ्रीका
25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश
28 जून: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

पहली टी20 ट्रॉफी पर नजर

2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम अब अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब की तलाश में उतरेगी। अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार यह ट्रॉफी जीती है, जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड एक-एक बार चैंपियन रहे हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H