उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले में आज रविवार की अहले सुबह हुए एक अगलगी घटना में एक शख्स की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव की है, जहां वार्ड नंबर 10 में स्थित एक पूश के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से राकेश कुमार राय नाम के एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई।

जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पूश के एक मकान से पहले धुआं निकलते हुए देखा गया। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि उस घर में सो रहे राकेश कुमार राय निकल नहीं पाए और जिंदा जलने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उनकी उम्र 45 वर्ष के करीब बताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की दो गई, लेकिन जबतक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। हालांकि अग्निशमन दल द्वारा आग पर काबू पाने के बाद मृतक का जला हुआ शव बाहर निकाला गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, परिजनों में चीख-पुकार मची रही।

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और थाने के पदाधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में पुलिस आग लगी थी या लगाई गई थी…हर एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- बगीचे में कम उम्र के बॉयफ्रेंड संग रोमांस कर रही थी 2 बच्चो की मां, पंचायत ने करा दिया ब्याह