CM Rekha Gupta React On Delhi Fire Tragedy: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एसी ब्लास्ट (Delhi AC Blast) से हुए अग्निकांड पर सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। एसी ब्लास्ट में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूँ। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। दिल्ली सरकार इस मुश्किल समय में हर हाल में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। जबकि घटना को लेकर आप पार्टी ने रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधा है।
दरअसल दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार (Delhi Vivek Vihar Fire Incident) में चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार अल सुबह (लगभग 3 बजे) एसी में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दिल्ली एसी ब्लास्ट में जान गंवाने वाले लोगों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक 1.5 साल का बच्चा भी शामिल है।
9 लोगों की दर्जनाक मौत पर सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि- विवेक विहार की एक बिल्डिंग में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूँ। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज पास के हॉस्पिटल में चल रहा है, और मैं उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूँ। दुख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि उन्हें इस मुश्किल समय को सहने की ताकत दें।
उन्होंने आगे लिखा- लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, DDMA, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी सीनियर अधिकारी राहत और बचाव के काम में पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है, और प्रभावित लोगों की हर मुमकिन मदद की जा रही है। हमारे लोकल MLA और नगर पार्षद भी राहत के कामों में अपना सपोर्ट दे रहे हैं। दिल्ली सरकार इस मुश्किल समय में हर हाल में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
आप ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- राजधानी के लिए शर्म की बात!! दिल्ली के विवेक विहार में एक और आग लगने की घटना, इस आग में “नौ” लोग ज़िंदा जल गए। जबकि CM रेखा गुप्ता कई एडिट वाली रील बनाने में बिज़ी हैं, ऐसा लगता है कि उन्होंने दिल्ली में पहले हुई आग की घटनाओं से कुछ नहीं सीखा। सरकार की असंवेदनशीलता उनके शासन के हर पहलू में दिखाई देती है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

