अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में बड़ा मामला सामने आया है। गौकशी प्रकरण में पूछताछ के लिए बुलाए गए 60 वर्षीय रामदास कोरकू ने थाना में जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में पहले टिमरनी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए न्यायिक जांच और संबंधित जांच अधिकारी को निलंबित करने की मांग पर अड़े हैं। मांग पूरी नहीं होने पर जिला अस्पताल के बाहर धरना शुरू हो गया है, जिसमें सामाजिक संगठन और स्थानीय विधायक भी शामिल हो गए हैं।
परिजनों का आरोप है कि रामदास को पिछले कई दिनों से थाने बुलाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जहर सेवन की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। यह मामला 26 अप्रैल को छिदगांव मेल में रेलवे ट्रैक पर बंधे गौवंश की मौत से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच के दौरान रामदास को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
धोखाधड़ी: क्रेडा के पूर्व अध्यक्ष अतुल अग्रवाल समेत 6 पर FIR, कीमती जमीन के बदले थमाया फर्जी प्लॉट
रत्नों की जननी पन्ना में तंत्र-मंत्र: श्मशान के मटके से छिड़काव और महिलाओं को घसीटने जैसे टोटके,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

