पर्ल चौधरी ने चंडीगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पर्ल चौधरी को मिलीं शुभकामनाएं

समारोह में उपस्थित नेताओं ने पर्ल चौधरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कहा गया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा महिला कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होकर प्रदेश में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।

ईमानदारी-निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने का दिलाया भरोसा

पर्ल चौधरी ने महिलाओं की आवाज उठाने और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया।