कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा के नगरीय निकाय चुनावों का रंग चढ़ चुका है। पंचकूला से लेकर फरीदाबाद तक शहरों में सियासी दलों ने कमर कस ली है। चिलचिलाती धूप और गर्मी की मार झेलते हुए कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस की चुनावी कमान खुद पार्टी के शीर्ष नेता संभाल रहे हैं। इसी क्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए तीखे हमले और पलटवार भी हो रहे हैं।
इसी कड़ी में पंचकूला में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के ‘ट्रिपल इंजन’ फॉर्मूले पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नायब सैनी को हर शहर में घूम-घूमकर शहरी हालात सुधारने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की अपील करनी पड़ रही है। यह उनकी हार का साफ प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले 12 साल से भाजपा का ट्रिपल इंजन चल रहा है। अगर ट्रिपल इंजन के शासनकाल में वाकई अच्छे काम हुए होते, तो मौजूदा मेयरों के टिकट क्यों काटने पड़े? क्या यह कमजोरी का इजहार नहीं?”
दीपेंद्र हुड्डा ने नगरीय निकायों में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें भी खोलीं। उन्होंने कहा कि “भाजपा का ट्रिपल इंजन भ्रष्टाचार का इंजन बन चुका है। निगमों का भ्रष्टाचार देशभर में नंबर वन है। ऐसा कोई निगम नहीं जहां घोटाला न हुआ हो।
पंचकूला नगर निगम में 160 करोड़ रुपये गायब हो गए। फरीदाबाद में 200 करोड़ की सड़कें सिर्फ फाइलों तक सीमित रह गईं। रोहतक में जमीन घोटाला सामने आया। इसके अलावा कहीं सफाई का घोटाला, तो कहीं ठेकेदारी का घोटाला सामने आ रहा है।
हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक खुलेआम अवैध कॉलोनियां काटते हैं, जिससे जनता को कष्ट झेलना पड़ता है। पार्षद ठेकेदारी को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं और भ्रष्टाचार कर डकार भी नहीं मारते।
“उन्होंने भाजपा के मेयर प्रत्याशियों पर भी निशाना साधा। “पंचकूला से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सड़कों के घोटाले में आरोपी हैं। सोनीपत में भाजपा मेयर प्रत्याशी खजूर घोटाले में लिप्त हैं। पिछले 12 सालों से ट्रिपल इंजन भ्रष्टाचार के जरिए प्रदेश को लूट रहा है। जनता अब बदलाव चाहती है।
“दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी साफ-सुथरा शासन देगी।
- MSME सेक्टर को राहत: हरियाणा में नई बीमा योजना और तय समय में भुगतान की व्यवस्था लागू
- Kerala Election Results 2026 LIVE: शुरुआती रुझानों में UDF आगे, किसे स्पष्ट बहुमत इस पर निगाहें टिकी
- ‘इसमें बड़े अधिकारियों का हाथ’, विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने पर राजद का सरकार पर बड़ा हमला
- Bengal Result 2026 Live: बंगाल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर, बीजेपी 114 तो टीएमसी 114 सीटों पर आगे, जानें ममता और सुवेंदु का क्या है हाल?
- Assam Election Result 2026 Live: असम में शुरुआती रुझानों में BJP+ को बहुमत, यहां पढ़ें सभी अपडेट्स

