कृष्ण कुमार सैनी. कैथल जिले के पूंडरी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। गांव फरल के पास सुबह करीब 4 बजे हुई इस कार्रवाई में कुख्यात आरोपी संदीप उर्फ कोहली घायल हो गया, जबकि पुलिस टीम का एक सदस्य बाल-बाल बच गया। मुठभेड़ के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संदीप उर्फ कोहली सिटी थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इसी इनपुट पर एवीटी स्टाफ के इंचार्ज एसआई मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ गांव फरल के पास दबिश देने पहुंचे।
जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान एक गोली सीधे एसआई मुकेश कुमार की ओर चलाई गई, जो उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चली गोली आरोपी के पैर में जा लगी।

घायल बदमाश को मौके पर ही काबू कर लिया गया और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं। वहीं एसपी जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
गौरतलब है कि पिछले एक महीने में कैथल पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुठभेड़ों के जरिए अब तक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
- रायपुर में पानी के लिए हाहाकार : कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, सुबोध ने कहा – समस्या को नजर अंदाज कर रहा नगर निगम
- अंग-बंग कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा: सीएम डॉ मोहन ने पश्चिम बंगाल की जनता को दी बधाई, कहा- ‘जब ममता निर्ममता करेगी तो कीमत चुकानी पड़ेगी’
- Kerala Election Results 2026 LIVE: दिग्गज कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला हरिपाड़ सीट से विजयी घोषित, 23 हजार से अधिक वोटों से CPI उम्मीदवार को दी शिकस्त
- गर्मी में दही और खीरा से बना फेसपैक स्किन के लिए होता है बहुत बढ़िया, यहां जाने बनाने का तरीका …
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- BJP ने बंदूक की नोक पर ममता बैनर्जी के हाथ से सत्ता चुराया

