विकास कुमार, सहरसा। जिले में चर्चित उषा देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पस्तपार थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को लापता हुई 30 वर्षीय उषा देवी का शव अगले दिन मकई के खेत में बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी।
प्रेमी ने की थी उषा देवी की हत्या
जांच के दौरान पुलिस ने 2 मई को लहोना गांव से आरोपी मोहम्मद शाहिद को हिरासत में लिया। पूछताछ में शाहिद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका उषा देवी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उषा लगातार पैसे की मांग कर रही थी और रिश्ते का खुलासा करने की धमकी दे रही थी। इसी दबाव से परेशान होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
आरोपी पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले
उषा हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शाहिद का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, चोरी और डकैती जैसे आपराधिक और गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी उषा
घटना वाले दिन (18 अप्रैल) को परिजनों ने पुलिस को बताया था की उषा देवी ने 16 अप्रैल की दोपहर बच्चों से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, जिसके बाद वह फिर कभी नहीं लौटी। इस दौरान परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। तब जाकर परिजनों ने नजदीकी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
बाहर मजदूरी करता था पति
घटना के दो दिन बाद मकई के एक खेत में महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला की यह लाश गायब उषा देवी की है। पुलिस ने जब जांच को आगे बढ़ाया और घटना की एक-एक कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया तब जाकर वह मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद के पास पहुंची, जो उसका प्रेमी भी है। मृतका का पति लड्डू कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और घटना के वक्त भी वह घर से बाहर ही था।
ये भी पढ़ें- बेलागंज गैंगरेप के सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार, चलती ट्रेन में साजिश रच किया था सामूहिक दुष्कर्म
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

