चुनाव जीतने वाले विधायकों को क्या पहले दिन से ही मिलने लगती है सैलरी...

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज यानी 4 मई 2026 को घोषित हो रहे हैं.

वोटों की गिनती जारी है और थोड़ी ही देर में यह साफ हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच साल के लिए किस पार्टी या गठबंधन को सत्ता सौंपी है.

खासतौर पर पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर हुए चुनाव को लेकर काफी उत्साह है.

विधायकों को क्या पहले दिन से ही सैलरी मिलने लगती है?

चुनाव जीतने के बाद कोई भी नेता तुरंत विधायक की सैलरी और सुविधाओं का हकदार नहीं बनता है.

जब तक वह आधिकारिक रूप से अपना पदभार नहीं संभालता, तब तक उसे वेतन नहीं मिलता है.

विधायक की सैलरी तब शुरू होती है जब वह विधानसभा में शपथ लेता है और आधिकारिक रूप से विधायक का पद संभालता है.

चुनाव परिणाम आने के बाद एक औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह होता है.

इसमें प्रोटेम स्पीकर या नियुक्त अधिकारी के सामने विधायक शपथ लेता है, यही तारीख उसकी सैलरी और भत्तों की शुरुआत मानी जाती है.

असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी की सुनामी, 93 सीटों पर आगे