Results Day: किस सीट पर कितने राउंड में होती वोटों की गिनती, कैसे होता है तय?

देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों ने सभी को चौंका दिया है.

एक तरफ जहां बंगाल में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट है, वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु में नई राजनीतिक पार्टी सबसे आगे निकलती दिख रही है.

चुनाव के इन नतीजों के बीच हर किसी के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि आखिर वोटों की गिनती कितने राउंड में होती है और इसे कौन और कैसे तय करता है.

चुनाव में किसी भी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती कितने राउंड में पूरी होगी, यह कोई पहले से तय संख्या नहीं होती है.

इसके लिए चुनाव आयोग का एक बहुत ही साफ और पारदर्शी फॉर्मूला है.

वोटों की गिनती पूरी तरह से उस विधानसभा क्षेत्र में मौजूद कुल मतदान केंद्रों यानी पोलिंग बूथों की संख्या पर टिकी होती है.

इसके अलावा मतगणना केंद्र के हॉल में लगाए गए टेबल की संख्या भी इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाती है.

सामान्य तौर पर एक राउंड की गिनती में उतने ही पोलिंग बूथों के वोट गिने जाते हैं, जितने टेबल उस कमरे में लगाए गए होते हैं.

विजय के घर पर जश्न का माहौल, अकेले दम पर सरकार बनाने का दावा…
Learn more