लुधियाना। लुधियाना के आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा से जुड़ी बेहद गंभीर खबर सामने आई है, जिसमें गैंगस्टर डोनी बल ने उन्हें धमकियां दी है। खबर है कि विधायक और गैंगस्टर एक-दूसरे को सीधी चुनौती दी है। इस धमकी और अपने सहयोगियों पर हो रहे हमलों के बाद विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को एक औपचारिक पत्र लिखा है।
इस पत्र में उन्होंने पूरी स्थिति से अवगत कराया है और मांग की है कि उनकी तथा उनके साथ काम करने वाले सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। विधायक ने पुलिस प्रशासन से गैंगस्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की है।
ऐसे बढ़ा विवाद इस विवाद ने तब गंभीर रूप ले लिया जब गैंगस्टर डोनी बल ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अविनाशप्रीत जल्ला को फोन कर धमकाया। उस समय विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा वहां मौजूद थे। खबर है कि विधायक ने फोन अपने हाथ में लिया और गैंगस्टर को दोटूक शब्दों में कहा कि तेरे जैसे बहुत देखे हैं, तुम बाहर बैठकर पंजाब के नौजवानों के हाथों में हथियार पकड़ा रहे हो और उन्हें गुमराह कर रहे हो।
सरेआम हत्या की धमकी दी
बड़ी बात यह है कि विधायक की बातों से बौखलाए गैंगस्टर डोनी बल ने उन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। गैंगस्टर ने कहा कि वह विधायक को सरेआम मारकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालेगा। उसने यह भी कहा कि पहले जल्ला का नंबर है और उसके बाद विधायक का। इस पर पलटवार करते हुए विधायक ग्यासपुरा ने कहा, “पहले मुझे मार, फिर जल्ले को देखना।” इस बहस के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा।

विधायक के करीबी है निशाने में
विधायक ग्यासपुरा ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ समय से विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में उनके एक करीबी की दुकान पर फायरिंग भी की गई थी। इसके अलावा, दो-तीन दिन पहले राणो पुल के पास गैंगस्टर के गुर्गों ने विधायक की मीडिया टीम के एक सदस्य को घेर लिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह विधायक से अपना हिसाब चुकता कर ले।
- बंगाल, असम और पुडुचेरी में NDA की ऐतिहासिक जीत : सीएम साय ने कहा – विकसित भारत के संकल्प पर जनता ने लगाई मुहर
- बंगाल चुनाव में चला मोदी मैजिक: रवि किशन बोले- जनता ने अस्मिता बचाने के लिए चुनी बीजेपी
- नतीजों से सबक : परिणाम देखने के बाद हरीश रावत ने लिया राज्य भर में घूम-घूमकर संवाद करने का फैसला, ये है लक्ष्य
- Tamilnadu Election Results 2026: MK स्टालिन ने गंवाया अपना कोलाथुर का गढ़
- ग्रामीणों ने किया मादा नीलगाय का शिकार: पकाकर खाने की थी तैयारी, लेकिन पहुंच गई वन विभाग की टीम, 2 पकड़ाए-4 फरार
