अमृतसर। अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र में राष्ट्रीय मार्ग पर खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जब कार में चार लोग सवार थे, जिनमें एक दस साल का बच्चा भी शामिल था। कार में अचानक धुआं दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते यह विकराल आग में बदल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार लोग पटी क्षेत्र के गांव कच्चे पक्के से जंडियाला गुरु आए हुए थे। कार में एक सेना का जवान भी मौजूद था, जो छुट्टी पूरी करने के बाद ड्यूटी पर वापस जम्मू जाने वाला था। उसे जालंधर से आगे किसी अन्य सैनिक साथी के साथ रवाना होना था, जिसके लिए परिवार के सदस्य उसे छोड़ने आए थे।

बताया जा रहा है कि दूसरा सैनिक अमृतसर से आ रहा था और सभी लोग उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार से धुआं निकलना शुरू हो गया और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
- बीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
- Sushasan Tihar : निर्माणाधीन पंचायत भवन में CM साय ने किया श्रमदान, महिला श्रमिकों के साथ की ईंट जोड़ाई
- समालखा में चाचा की हत्या का खुलासा: पत्नी के अवैध संबंध के शक में भतीजे ने उतारा मौत के घाट
- अधिक मास शुरू होने से पहले मई में है 10 शुभ अवसर, इसके बाद लगेगी मांगलिक कार्यों पर रोक …
- महायुद्ध की आहट: ईरान बोला- होर्मुज में घुसी अमेरिकी सेना तो उसकी कब्रगाह बना देंगे

