नारायणगढ़, (राजेश वर्मा): उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न गांवों और वार्डों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
शिविर के दौरान गांव कुराली के अमरीक सिंह, कमल सिंह और बहादुर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कुराली से मोमनपुर तक बनाई जा रही सडक़ के दोनों ओर बर्म बनवाने का अनुरोध किया। गांव रामपुर के जसविंदर सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य ग्रामवासियों ने तालाब की साफ-सफाई करवाने तथा पानी के ओवरफ्लो से उत्पन्न समस्या के समाधान की मांग रखी।
इसी क्रम में गांव बतौरा की किरण बाला ने परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्शाए जाने की समस्या रखी। गांव हड़बोंन की आशु देवी ने दिव्यांग बच्चे की पेंशन लगवाने की मांग की। वार्ड नंबर 4 के मनमोहन ने बीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने, गांव लौटो के जीवन सिंह ने बीपीएल राशन कार्ड कटने तथा बड़ा गांव के बलिदीन ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने का अनुरोध किया।
गांव छोटी कोहड़ी के मनीष कुमार ने परिवार पहचान पत्र में पत्नी का नाम दर्ज करवाने और गांव जौली के जयपाल ने परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य का बिजली बिल जुडऩे की समस्या रखी। एसडीएम शिवजीत भारती ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील है और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा में निपटारा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसविन्द्र सिंह बख्तुआ व संजीव गुजर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Tamilnadu Election Results 2026: TVK ने अपनी जीत करूर भगदड़ के पीड़ितों को समर्पित की…
- असम चुनाव परिणाम 2026 : बीजेपी ने मारी सेंचुरी, हिमंता तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, गौरव गोगोई की शर्मनाक हार
- Kerala Election Results 2026 LIVE: UDF की बढ़त पर प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ‘आपके विश्वास के लिए धन्यवाद, उम्मीदों पर खरा उतरेंगे’
- बीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
- Sushasan Tihar : निर्माणाधीन पंचायत भवन में CM साय ने किया श्रमदान, महिला श्रमिकों के साथ की ईंट जोड़ाई

