संदीप शर्मा, विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक अधेड़ ने 7 साल की बच्ची से आपत्तिजनक कार्य किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शहर में उसका जुलूस निकाला है।
ये भी पढ़ें: प्यार पर भारी पड़ी समाज की दीवार, प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले, बगीचे में लटका मिला शव
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी मलखान सिंह ने अपने ही रिश्तेदार की बच्ची को एकांत में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की है। इस बात की जानकारी बच्ची ने अपने मां को दी। मां ने तुरंत सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: प्राकृतिक जलाशयों पर दबंगों का कब्जा: ब्लास्टिंग से कांप रही घरों की दीवारें, दहशत में जी रहे ग्रामीण
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे घटना स्थल लेकर पहुंची और वहां का मुआयना की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मलखान का घर के आसपास जुलूस भी निकाला है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

