प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। हरियाणा के पानीपत से कांग्रेस नेता सचिन कुंडू को रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सचिन कुंडू वर्ष 2024 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, उन्हें एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसी नंबर से एक वॉइस मैसेज भेजा गया, जिसमें रंगदारी की मांग की गई। मैसेज भेजने वाले ने खुद को महेंद्र डलाना बताते हुए रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा होने का दावा किया और पैसे न देने पर परिवार सहित हत्या की धमकी दी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिन कुंडू ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि इस तरह के कई थ्रेट कॉल हाल ही में सामने आए हैं, जिनकी जांच में अधिकांश कॉल फर्जी पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सचिन कुंडू को आए कॉल की भी गहनता से जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर शिकायतकर्ता को सुरक्षा उपलब्ध करवा दी गई है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
- मुगलसराय में दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने किया जमकर विरोध, कहा- यह विकास नहीं, विनाश
- बराड़ा समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, SDM ने दिए शिकायतों के निवारण के निर्देश
- PU छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर की जमानत याचिका खारिज, अब न्याय के लिए जाएंगे हाईकोर्ट
- हैवानियत की हद: बीमार फीमेल डॉग को डंडे से पीट-पीटकर मारा, फिर शव को सड़क पर घसीटा
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव : विधायक संगीता सिन्हा को मिली कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

