प्रवीण कुमार। हरियाणा के उकलाना शहर में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, स्टेट बैंक के सामने दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गया।
इस दौरान एक व्यक्ति ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें आदमपुर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घायलों को तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है, जल्द ही पूरी जानकारी साझा की जाएगी।
- अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बची जान, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज
- उपमुख्यमंत्री साव ने पूर्व CM बघेल पर साधा निशान, कहा- जहां राहुल और भूपेश के पैर पड़ेंगे, कांग्रेस हारेगी
- रेवाड़ी में कांग्रेस का प्रचार तेज, राव नरेंद्र सिंह ने नेहारिका चौधरी के समर्थन में मांगे वोट
- अमित शाह बंगाल के पर्यवेक्षक नियुक्त, जेपी नड्डा असम के ऑब्जर्वर बनें, दोनों राज्यों में सरकार गठन की तैयारियां तेज, बंगाल में 9 मई को शपथग्रहण
- Jaipur News: ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप, सुसाइड या हार्ट अटैक?

