दीपक भारद्वाज, होडल/पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र से होकर गुजरने वाला ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग बदहाली का शिकार बना हुआ है। करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद मार्ग की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही। जबकि ऐतिहासिक ब्रज परिक्रमा शुरू होने में अब महज दस दिन का समय बचा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस तैयारी नजर नहीं आ रही।
यह परिक्रमा मार्ग भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली से जुड़ा हुआ है और हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए हजारों किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु इस परिक्रमा में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार भी उन्हें टूटी-फूटी सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच यात्रा करनी पड़ेगी।प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में ब्रज विकास बोर्ड के गठन और परिक्रमा मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। बावजूद इसके, न तो पूरी राशि जारी हो पाई है और न ही जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर आ रहा है।
हालात यह हैं कि मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए न तो टीन शेड की व्यवस्था है और न ही साफ पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम उपलब्ध है। वहीं, हसनपुर क्षेत्र में यमुना नदी पर पुल निर्माण का कार्य भी अधूरा पड़ा है। प्रशासन द्वारा इस बार पेंटून पुल की व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को नावों के सहारे नदी पार करनी पड़ेगी, जो जोखिम भरा साबित हो सकता है।

इस मामले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा कई बार फंड जारी किया गया, लेकिन स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार के कारण काम पूरा नहीं हो सका। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस राशि का हिसाब कौन देगा।उन्होंने यह भी कहा कि परिक्रमा मार्ग पर सुविधाओं का अभाव है और श्रद्धालुओं की मदद स्थानीय लोग ही अपने स्तर पर करते हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस दिशा में गंभीर नहीं दिख रहे।
- बुजुर्ग दंपत्ति से बंदूक के दम पर लूट, 10 हजार नंबरों की जांच के बाद पुलिस ने कैसे सुलझाई आधी रात की खौफनाक गुत्थी?
- सुकमा पुलिस की बड़ी सफलता, 52 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए
- 7 मई को PM मोदी की मौजूदगी में होगा बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें क्या बोले संजय सरावगी
- बंगाल की वो सीट जहां 30 घंटे बाद आया चुनाव परिणाम, BJP-TMC में हुई कड़ी टक्कर, जानें किसने मारी बाजी?
- Crude Oil Price Today : $114 पार ब्रेंट क्रूड ऑयल, जानिए क्या आज पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ गए दाम ?

