प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में एक दर्दनाक हादसे में दो श्रमिकों की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब दोनों युवक एसटीपी प्लांट में सीवर ब्लॉकेज खोलने के लिए अंदर उतरे और जहरीली गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सौरव और अजय के रूप में हुई है, जो जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान की हैचरी में काम करते थे। जानकारी के अनुसार, चौटाला रोड स्थित एसटीपी प्लांट में सीवर लाइन ब्लॉक थी, जिसे खोलने के लिए दोनों युवक सीवर हॉल में उतरे थे।
आरोप है कि हॉल के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी, जिससे दोनों की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिसके चलते दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना के बाद देवेंद्र कादियान ने HSVP पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- लग्जरी कार से हो रही थी गांजा तस्करी, ओडिशा से महाराष्ट्र में थी बेचने की तैयारी, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन तस्कर
- कांग्रेस को अर्बन नक्सली बताने पर सियासत : पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा – मोदी खुद नहीं समझ पाते क्या बोलते हैं…
- बंगाल चुनाव की जीत को विधायक आनंद मिश्रा ने बताया ऐतिहासिक, कांग्रेस और सुधाकर सिंह ने उठाए गंभीर सवाल
- दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, केजरीवाल, सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के लिए नियुक्त होंगे एमिकस
- Exclusive: जनसुनवाई बनी ‘आश्वासन सभा’ 10% भी नहीं हो रहे समाधान, सालों से भटक रहे लोग, आज भी आए 305 आवेदन

